हरदीबाजार पुलिस ने लापता दो नाबालिगों को दिल्ली से सकुशल किया बरामद

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   हरदीबाजार पुलिस द्वारा अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अपहृत दो बालिकाओं को दिल्ली से बरामद किया गया है। 13 जून को प्रार्थिया थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ 13 जून को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। दोनों गुम/अपहृत बालिकाओं की अपने जान पहचान रिशतेदारों में व आसपास क्षेत्रों में पता तलाश किये कहीं पता नही चला। प्रार्थीया की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपने साथ ले जाने की शंका होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 13 जून को अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपहृत बालिकाओं के पता तलाश में कोरबा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्ग दर्शन में अलग-अलग टीम के साथ पता तलाश किया गया जो पुलिस की तत्परता तथा सजगता से दोनों बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया।

Share This Article