बाइक की सीट में छिपा बैठा था जहरीला सांप, देखें वीडियो….

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कई बार ऐसा होता है कि सांप हमारे घरों में छुप जाते हैं। कई बार तो ये सांप ऐसे किसी जगह पर छुप जाते हैं जहां इन्हें देखना नामुमकिन होता है। अब आप सोचिए कि आपके गाड़ी में कोई जहरीला करैत सांप आकर छुप गया हो। ऐसे में आपकी क्या हालत होगी। सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ। जहां शख्स की बाइक में सांप छुपकर बैठा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


 

यह घटना मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल स्थित हेलीपेड की है। जहां ग्राउंड पर टहल रहे युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब उसकी बाइक की सीट कव्हर में जहरीला करैत सांप छुपकर बैठा हुआ था और वह निकलने का नाम तक नहीं ले रहा था। ऐसे में सांप को निकालने के लिए एक स्नेक कैचर को बुलाया गया। स्नेक कैचर बड़ी ही सावधानी से उस जहरीला करैत को बाइक से निकाला और सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

 

Share This Article