स्कूटी और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है।  यहां बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक में सवार युवक और स्कूटी में सवार युवती को गंभीर चोटें आई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक़ बालको थाना क्षेत्र मुख्य मार्ग में यह सड़क हादसा हुआ है। बालको सेक्टर 5 के पास दो वाहन आपस में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक बस स्टैंड की दिशा से आ रहा था, इस दौरान स्टेट बैंक मोड़ के पास से आ रही स्कूटी में सवार युवती से जबरजस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक और युवती को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है । वही घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है।

Share This Article