कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के रिसदी में संचालित बाल संप्रेषण गृह से दो लड़के फरार हुए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है। जिसके बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आज बुधवार के दिन संप्रेषण गृह से 2 लड़के फरार हुए। बताया जा रहा हैं की ड्युटी पर तैनात नगर सेना के जवानों को चकमा देकर दोनों फरार हो गए हैं।
इस मामले में जवानों की लापरवाही भी सामने आने की बात कही जा रही हैं। अपचारी बालकों के भागने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मारपीट और चोरी के मामले में दो अपचारी बालक बाल संप्रेक्षण गृह में थे, जो नवागढ़ और बलौदाबाजार के निवासी बताये जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी सिविल लाईन पुलिस को दे दी गई है वहीं महिला और बाल विकास के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया, कि संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।
