कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटी घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां पटेलपारा में 45 साल का असीम दास अपने परिवार के साथ रहता था। असीम की पत्नी पुष्पा दास और बेटी नीतू दास गुरुवार सुबह कुछ काम से बाहर गए हुए थे। घर पर असीम दास और उसका 22 साल का बेटा आकाश ही था। बताया जा रहा है कि पिता शराब का आदि था। घर पर सोया हुआ था और नशे में था और सामने रूम में बिस्तर पर सोया हुआ था। इस दौरान उसने अपने बेटे से पानी मांगा। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
उसने पिता पर वार किया और गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हमला के बाद वह डर गया अपने आप को बचाने उसने पड़ोसियों को जानकारी दी और कहा कि पिता खाट से नीचे गिर गए हैं किसी तरह जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों का मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की। जांच में पाया गया कि मृतक की मौत हत्या की वजह से हुई है। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लिया, पूछताछ के दौरान अकास ने अपना जुर्म कबूल किया।
मृतक के पड़ोस में रहने वाली अंकित दास ने बताया कि बेटे आकाश ने सूजना दी थी कि उसके पिता खाट से गिर गए हैं। जब घटना स्थल पर जाकर देखी तो खून के छीटे पड़े हुए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की जांच करवाई कर रही है।
