हिरासत में लिए गए आरोपी ने थाना के अंदर पीया फिनायल, मचा हड़कंप  

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना लाए गए एक संदेही युवक ने थाना के अंदर फिनायल पी लिया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन पुलिस ने संजय नगर निवासी रोहित राजवाड़े उम्र (20 वर्ष) से एक चोरी का वाहन बरामद किया। इस मामले में उसे हिरासत में लेकर पुलिस कुछ और चोरी के मामलों में पूछताछ कर रही थी। तभी लघु शंका के बहाने युवक शौचालय गया जहां रखा फिनायल उसने पी लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी आरोपी को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसका इलाज शुरू किया गया। फिल्हाल संदिग्ध युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Share This Article