कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के निहारिका में नशे में धुत होकर एक युवक लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में लापरवाही पूर्वक कार चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका मुख्य मार्ग में मंगलवार को रात 9 बजे के आसपास गरिमा मेडिको के सामने एक अनियंत्रित कार के चालक ने एक के बाद एक कर दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया था। पहले एक बाइक सवार 2 युवक को रौंदते हुए दूसरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए थे। हादसे में कुल पांचों घायल हो गए थे। इनमें शामिल बाइक सवार दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मनोज गिरी और शिव कुमार की मौत हो गई थी।
आरोपी विष्णु राज यह जानते हुए कि शराब पीकर वाहन चलाना खतरनाक है शराब पीकर वाहन चलाने से वाहन की ठोकर लगने से किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है बावजूद अपने वाहन को नशें के हालात में वाहन चलाकार उक्त घटना को कारित किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
