गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, ट्यूशन क्लास और कैफे में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

1 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले के पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के सामने ट्यूशन क्लास और एक कैफे में आग लग गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। सरस्वती नगर थाने की पुलिस भी मौके पर है। आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

आशंका जताई जा रही है कि, आग किचन में गैस सिलेंडर फटने से लगी है। जिस कैफे में आग लगी है वह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के रविशंकर यूनिवर्सिटी के पास स्थित है। वहीं आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article