सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले 2 युवक गिरफ्तार, ‘कट्टा’ बरामद

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से स्थानीय भाषा में ‘कट्टा’ या ‘बंडा’ कहलाने वाला धारदार हथियार बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि आसिफ कुरैशी और विशाल कंवर कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार हथियार बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से प्राप्त किया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों को डराने-धमकाने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article