कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में नव-नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान तथा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मदन लाल राठौर ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।


वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाना चाहिए।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास, प्रभारी गुलशन जायसवाल, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर, मीरा कंवर, कन्हैया राठौर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, भैय्या राम यादव, रामशरण कंवर, चन्द्रहास राठौर, बाबूराम राठौर, रामनारायण पटेल, श्रवण कश्यप, मुकेश बर्मन, अनिल पोर्ते, देवेन्द्र यादव, सरोज करपे, मुकेश कुमार, कांति मधुकर, कदम यादव, दिलीप राठौर, रायसिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
