अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, पिता के सामने बेटे की हुई दर्दनाक मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में लगातार हादसों का दौर जारी है। कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक में सवार पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही पिता की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है, जहा मोहनपुर के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं इस हादसे में पिता के सामने बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए । इस घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। 108 की मदद से दोनों पिता-पुत्र को कटघोरा अस्पताल लाया गया. सिर पर गंभीर चोट लगने से बेटा रवि महंत की मौत हो गई. वहीं पिता सगुन महंत जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।  डॉक्टराें ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Share This Article