आजाद चौक मानिकपुर में विराजे गणपति बप्पा, कर्मा नित्य व आतिशबाजी से किया गया भव्य स्वागत

1 Min Read

 

कोरबा:  कोरबा जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में श्री श्री गणेश उत्सव समिति आजाद चौक में विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी का आगमन शुक्रवार को हुआ। कर्मा नित्य, गाजे-बाजे के साथ पंडाल में बप्पा विराजे। स्वागत में भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। रंग-गुलाल उड़ाए। गणपति बप्पा मोरया की जयकारा लगाय। श्री श्री गणेश उत्सव समिति आजाद चौक द्वारा गणेश उत्सव की तैयारी शुक्रवार को पूरा हुआ। आगमन के बाद आज से बप्पा के दिव्य दर्शन होंगे। बच्चे हों या बड़े सभी ने अपने-अपने तरीके से बप्पा की पूजा-अर्चना में लीन रहेंगे। 10 दिनों तक भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष – उमेश साहू, उपाध्यक्ष – बलि चौहान, कोषाध्यक्ष – लक्की, शशिराज, सहकोषाध्यक्ष – सागर, अशोक, विक्रम, सदस्य – सुनील, आकाश, बँटी, पिकेस, संतोष दास, दीप, अशोक साहू और भारी संख्या भक्त शामिल रहे।

Share This Article