कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी आ धमका है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अपको बता दें कि बीती रात दंतैल हाथी ने पहाड़ी कोरवा 75 वर्ष की वृद्धा महिला सहित दो बैल को मौत घाट उतार दिया है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है। आसपास के गांव के लोग घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।
दंतैल हाथी बालको वन परिक्षेत्र में आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसे देखते हुए बालको वन क्षेत्र रेंजर जयंत सरकार ने चुईया, अजगरबहार से सतरेंगा जाने वाली मार्ग को बंद कर दिया है। वहीं आम लोगों से अपील की है कि लोग जंगल में न जाएं। वन अमला एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। लगातार हाथी पर निगरानी रखी जा रही है।
