कोयलांचल में गणेश उत्सव की धूमः भव्य पंडाल में विराजे खननबाग के राजा, गढ़ के गणपति राजा बने आकर्षण का केंद्र

1 Min Read



गेवरा-दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज:   गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन यह कोयलांचल नगर गेवरा दीपका का एक प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार के शुरू होने से पहले ही पूरे शहर में धूम मची होती है। सात सितंबर को शुरू हो रहे गणेश उत्सव से ठीक पहले खननबाग के राजा की पहली झलक सोसल मीडिया में सामने आई। हर साल की तरह इस साल भी गणपति का लुक बिल्कुल अलग है। बता दें कि कोयलांचल क्षेत्र में विशाल पंडाल में विराजे खननबाग के राजा आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। जिसे खननबाग के राजा के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक 9 दिनों तक पंडालों और मंदिरों में सुबह-शाम भव्य आरती और पूजा-अर्चना की जाएगी।


गेवरा दीपका शहर में खननबाग के राजा की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। ऐसा माना जाता है कि खननबाग के राजा का दर्शन करने वालों की मनोकामना पूरी होती है।

Share This Article