कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया, आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक़ उरगा थाना अंतर्गत पंडरीपानी गांव में सूरज बाई फॉर्म हाउस में अपने चार बच्चों के साथ निवास करती हैं। बताया जा रहा है कि सूरज बाई का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। एक माह पहले ही उसके पति की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के दौरान जिला मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। इसके बाद से उसके परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। तब उसने फॉर्म हाउस में मजदूरी करना शुरू किया, जहां चार बच्चों को साथ लेकर रहती है। बुधवार की दोपहर वो फॉर्म हाउस पर काम कर रही थी। तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। एक सबसे छोटा रूपेंद्र यादव घर पर खेल रहा था। इस दौरान अचानक सांप पर उसका पैर पड़ गया और उसने डस लिया। इसके बाद तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
5 वर्षीय मासूम को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
