नकली पुलिस बनकर बायपास मार्ग पर लूटपाट करने वाले 5 अरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कटघोरा पुलिस ने ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर नकली पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने आपको टीआई व पुलिस बताकर भारी वाहन रोककर वसूली कर रहे थे। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कथित आरोपी में से चार एसईसीएल के अधिकारी/कर्मचारी बताये जा रहे है।


       

प्रार्थी ट्रक मालिक के वाहन चालक ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज़ कराया कि वह ट्रक में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था। रात्रि लगभग 3:15 ढेलवाडीह बायपास जब वो पहुंचे तो उसी वक्त एक बोलेरो वाहन सायरन बजाते हुए वाहन के पास आकर वाहन से 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुए डराने-धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद वो मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे। सभी 5 लोग गाड़ी के कागजात सही नही कहते हुए मुझसे पैसे की मांग करने लगे। अगर पैसा नही दोगे तो जेल भेजने की बात करने लगे। उनके द्वारा उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिए। वाहन चालक ने बताया कि वे लोग सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे।
       

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पकड़े गए पांचों कथित आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Share This Article