घर में सो रहे नाना और नाती को सांप ने काटा, परिजनों ने झाड़फूंक का लिया सहारा, एक की हुई मौत

3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांठा डोंगदरहा में नाना और नाती को सांप ने काट लिया। जिसमें टिकैतराम यादव उम्र (70 वर्ष) की मौत हो गई। वही नाती सतीश कुमार यादव उम्र (16 वर्ष) की अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि टिकैतराम यादव को सांप काटने के बाद परिजन उसका इलाज कराने के बजाय अंधविश्वास में पड़कर उसे झाड़-फूंक कराने ले गए। उक्त जगह पर काफी लंबे समय तक झाड़फूंक का दौर चला। अंततः जब स्थिति में कोई सुधार न हुआ तो परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां बुजुर्ग की मौत हो गई।

  

जानकारी के मुताबिक़ बालको के भद्रापारा में रहने वाला 16 वर्षीय सतीश यादव ग्राम सलिहाभांठा डोंगदरहा में अपने नाना नानी के यहां आया था। रोज की तरह बुजुर्ग दंपत्ती ने नाती के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। रात करीब तीन बजे अचानक बुजुर्ग के पेट में दर्द होने लगा, जिससे उसकी नींद खुल गई। थोड़ी देर बात सतीश ने भी पेट में दर्द होने की जानकारी दी। पहले तो वे पेट दर्द को मामूली समझ नजर अंदाज करते रहे, लेकिन देखते ही देखते असहाय पीड़ा होने लगी। पेट के साथ-साथ गले में भी दर्द शुरू हो गया। जिसकी जानकारी बुजुर्ग महिला ने पास में ही रहने वाले परिजनों को दी। वे खबर मिलते ही घर पहुंचे तो सतीश के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने बजाय परिजन झाड़-फूंक और गांव के डॉक्टर से इलाज का प्रयास करते रहे। डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तब कहीं जाकर परिजन सुबह करीब 6.30 बजे दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोर की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में रख उपचार किया जा रहा है।

वहीं मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि देर रात तबियत खराब होने की जानकारी हुई। इस दौरान मृतक की पत्नी को आशंका हुआ की किसी जहरीले जीव ने काट लिया है। जिसके बाद वहां देखा तो सांप निकल रहा था। जिसके बाद तत्काल 108 को फोन किया गया। लेकिन उन्हें उसकी सुविधा नही मिली। निजी वाहन से वो कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां बुजुर्ग की मौत हो गई वही मासूम का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत बेहद गंभीर बने हुए हैं। मृतक के परिजन ने ये भी आरोप लगाया कि समय रहते 108 की सुविधा मिल जाती तो शायद जान बच सकती थी डॉक्टर ने बताया कि 15 मिनट भी लेट होता तो शायद मासूम की भी मौत हो सकती थी।

Share This Article