कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के मानिकपुर चौक पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भीषण हादसा मानिकपुर चौक पर हुआ है। बाइक सवार दोनों युवक नोनबिर्रा गांव के निवासी है जो किसी काम से कोरबा आए हुए थे। इसी दौरान वे मानिकपुर चौक पर पहुंचे ही थे कि बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना में घायल एक युवक का दांया पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।
