कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के सिटी सेंटर मॉल में अफ्लोरा ऑफिस में फर्जी इंनकम टैक्स ऑफिसर एवं सायबर अधिकारी बनकर लूट पाट कर अपहरण करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस व सायबर टीम की मदद से 24 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी शिवकुमार राजपूत पिता शेरसिंह राजपूत उम्र 28 साल, साकिन इमलीडुग्गू निवासी जो खुद फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हैं, ने 20 सितंबर को थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 सितंबर को करीबन 11.45 बजे ऑफिस में 6 अज्ञात व्यक्ति लोग आये तथा आई कार्ड दिखाते हुए खुद को इनकम टैक्स एवं साइबर विभाग का होना बताया। जिसके बाद सभी के मोबाइल बंद करवा दिए। सभी को डरा धमका कर ऑफिस के काउंटर से करीबन दो लाख पैतिस हजार नगद तथा पांच नग लैपटॉप एवं ऑफिस के कागजात को एवं ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर को निकाल कर एवं लुटकर तथा शिवकुमार राजपूत और साथ काम करने वाले उज्जवल सिंह, हरिश पटेल को डरा धमकाकर जबरदस्ती अपने साथ अपनी सफेद गाड़ी स्कॉर्पियो एवं स्विफ्ट कार में अपहरण कर बैठा लिये और हाथ मुक्के एवं लकड़ी से मारपीट किये है तथा अपने साथ शहर में तथा शहर के बाहर घूमाकर डरा धमकाकर तीनों को रिस्दी चौक के आगे जंगल में करीबन 2 बजे छोड़ दिये।
किसी तरह वे आफिस आये और घटना के बारे में कंपनी के लोगो को जानकारी दिये। मामले को गंभीरता में लेते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित कर तथा सायबर सेल की सहायता से कोरबा जिला के संपूर्ण थाना/चौकी में नाकाबंदी,घेराबंदी कर आरोपी ओम आनंद से पूछताछ करने पर अपने साथी रोहन मण्डल, रिक्की एवं अफ्लोरा कंपनी में कार्य करने वाला उज्वल के साथ मिलकर अपराधिक षड्यंत्र लूट करने का अपराध घटित करने की योजना बनाकर आरोपी ओम साहू अपने साथी दिल्ली निवासी गुलशन एवं कोरबा शहर के बाउंसर काम करने वाले राजू बंजारे रामचन्द दलाई, कृष्णा राजपूत को भी 1000-1000 रु. मेहताना दूंगा कहकर अपने साथ अफ्लोरा ऑफिस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में जाकर योजनाबद्ध तरीके से इंनकम टैक्स अधिकारी एवं साइबर विभाग के लोग है कहकर डरा धमकाकर करीबन 2,35,000 रू. एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर, को लूटकर वहां कार्यरत 03 कर्मचारियों को जबरदस्ती अपहरण कर अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गए जहां रिस्दी जंगल में मारपीट कर छोड़ दिये थे बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम पर लूटे गये रकम 2,32,000 रू. करीब न एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी कोरबा निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में सउनि अजय सिंह, सउनि टंकेश्वर यादव आर० चन्द्रकांत गुप्ता, आर० सुनील सिंह, आर० आलोक पाण्डेय, तथा सायबर टीम सउनि अजय सोनवानी, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, आर० सुशील यादव, आर० प्रशांत सिंह, आर० डेमन ओग्रे, आर० आलोक टोप्पो, विकेश्वर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी –
01. ओम आनंद पिता अमलेश, उम्र 26 साल, साकिन दर्री पावर सिटी थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)
02. गुलशन तोमर पिता विजेन्द्र सिंह उम्र 28 साल सा. लोनी थाना लोनी गजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
03. रोहन मण्डल पिता भोला मण्डल उम्र 24 साल साकिन दर्री जयभगवान गली थाना दर्री जिला
04. रामचन्द दलाई पिता प्रताप दलाई उम्र 29 साल साकिन मुड़ापार चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला-कोरबा (छ.ग.)
05. राजू बंजारे पिता स्व. मनीराम उम्र 34 साल साकिन पाड़ीमार डुग्गूपारा थाना बालकोनगर जिला-कोरबा (छ.ग.)
06. हर्ष दास पिता उमेन्द दास उम्र 18 साल साकिन अमरैयापारा चौकी मानिकपुर
07. कृष्णा राजपूत पिता स्व. नवरतन उम्र 27 साल साकिन एसईसीएल सुभाष ब्लॉक
