कोरबा ब्रेकिंग: नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नहर में तैरती एक महिला की लाश मिली है घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां बरीडीह के पास नहर में महिला की लाश मिली है। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं मृतका महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। महिला के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उरगा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article