धरमजयगढ़ से 57 हाथियों का दल पहुंचा कोरबा, हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 108, किसानों की बढ़ी चिंता 

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में जहां 51 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, इसी बीच खबर आई है कि धरमजयगढ़ वनमंडल से 57 हाथी का दल कोरबा पहुंच गया है, जिसके बाद अब हाथियों की संख्या बढ़कर 108 पहुंच गई है। वहीं ग्रामीणों की मुश्किलें अब और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

कुदमुरा रेंज में उत्पात मचाते हुए हाथियों ने धान की फसल चौपट करने के साथ बोर की पाइप भी तोड़ दी। दो हाथी यहां पहले से ही घूम रहे हैं। अब यहां हाथियों की संख्या 59 पहुंच गई है। कटघोरा वन मंडल में पहले से 49 हाथी मौजूद हैं। केंदई रेंज में 48 हाथियों का झुंड है। एक हाथी अलग से घूम रहा है। हाथियों का झुंड अभी ग्राम कोरबी सर्किल के फुलसर, रोदे में है, जो धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने से आसपास के गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
       

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी अभी जंगल में ही हैं। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के स्वांग में 2 जिल्गा बरपाली में 56 और कुदमुरा में एक हाथी है। लंबे समय बाद जिले में हाथियों की संख्या 100 पार हो गई है। वन अमले ने हाथियों के पहुंचते ही सभी गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधान रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है।

Share This Article