दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

1 Min Read

देश के अरबपति रतन टाटा अब नहीं रहे। 86 साल के रतन टाटा ने बुधवार देर रात मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। टाटा समूह के मानद चेयरमैन की रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। रतन टाटा कई दिनों से बीमार थे। वह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। वह बेहद ही दरियादल इंसान थे। रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article