अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी कार, स्टीयरिंग में घंटों फंसा रहा चालक

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक स्टीयरिंग में घंटों फंसा रहा। आसपास के लोगों की मदद से कार चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंगुरनाला के पास की है। जहां एक कार अनियंत्रित हो गया और 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक स्टीयरिंग में घंटों फंसा रहा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल रवाना किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गनीमत रही कि कार का एयरबैग खुलने से चालक बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article