नहर में तैरती मिली नाबालिग की लाश, फैली सनसनी

2 Min Read

नहर में तैरती मिली नाबालिग की लाश, फैली सनसनी

रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम बरगढ़ गांव के नहर में एक नाबालिग बालिका की लाश तैरती हुई मिली है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़ से मोहंदी मायनर गांव की है। नहर में एक बालिका के शव को तैरते हुए आसपास के ग्रामीणों ने देखा, इसके बाद तत्काल इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालिका की उम्र लगभग 10-12 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

वहीं आशंका जताई जा रही है कि शव कोरबा से निकलने वाली नहर से बहती हुई बरगढ़ तक पहुंची है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि बालिका की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने नहर में फेंका गया हो। लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। लाश की पहचान के लिए जिले की सभी थानों से गुम इंसान संबंधी जानकारी मांगी गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।




Share This Article