कोरबा में 5 नवंबर को होगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मुख्य अतिथि होंगे केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन   

1 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण की सूची सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर चौक में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Share This Article