ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर

1 Min Read

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की हालत गंभीर

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कोरबा निवासी बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार साहेब लाल और रामकुमार बाइक पर सवार होकर बिर्रा से चोरादेवरी जा रहे थे। दोनों तालदेवरी के पास पहुंचे ही थे कि चांपा से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। 

Share This Article