जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मंदिर के माली ने ही रची थी चोरी की सजीश

3 Min Read

जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मंदिर के माली ने ही रची थी चोरी की सजीश

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 22 दिसंबर को हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मंदिर में चोरी किसी और ने नहीं बल्कि वहां कार्यरत कर्मचारी ही चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने मामले में तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और उसके दो पुत्र शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 15 लाख रुपये की चोरी किए गए सामान बरामद किया गया है।


पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मंदिर के सदस्य रासू जैन ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 दिसंबर की सुबह मंदिर का मुख्य द्वार और गर्भगृह का ताला टूटा हुआ मिला. सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए थे। मंदिर के अंदर रखे चांदी और सोने के आभूषण, बर्तन, कलश, और अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। चोरी किए गए सामान में चांदी की थाली, कलश, झारी, पंचमेरू और भगवान की वेदी पर रखे आभूषण शामिल थे। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर एसपी अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली। जांच के दौरान मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी सुदीप माली पर संदेह हुआ, जिससे पूछताछ करने पर उसने बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर सुदीप ने अपनी मां सुषमा माली और भाई सागर माली के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी की थाली, कलश, झारी, पंचमेरू, और सोने का कलश, चांदी की थालियां, अभिषेक के कलश, शांति धारा की झारी, चांदी के छत्र, प्लेट, लोटा और सोने का कलश सहित कुल 15 लाख रुपये का चोरी किया गया सामान बरामद किया है।



गिरफ्तार आरोपी:-
1.सुदीप माली उम्र (27 वर्ष) निवासी सेमरा चांदबड़, भोपाल
2.सागर माली उम्र (25 वर्ष) निवासी सेमरा चांदबड़, भोपाल
3.सुषमा माली उम्र (48 वर्ष) निवासी सेमरा चांदबड़, भोपाल।

Share This Article