पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, पूरे देश में शोक की लहर

1 Min Read

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब दुनिया में नहीं रहे।डॉ मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार 26 दिसंबर को दिल्ली में आखिरी सांस ली। उनके निधन की सूचना से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 92 वर्षीय डॉ मनमोहन सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी। बता दें 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है।

केंद्र सरकार ने आज यानी 27 दिसंबर को होने वाले सारे सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साथ ही सरकार ने मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Share This Article