शराब के नशे में धुत बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट करने वाला आरोपी पुत्र गिरफ्तार
जांजगीर-चाम्पा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कर्रा में शराब के नशे में धुत होकर बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुत्र को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक नवागढ़ थाना क्षेत्र के कर्रा गांव का निवासी प्रेमसागर कश्यप शराब के नशे में अपने माता-पिता से शराब खरीदने के लिए रुपये मांग रहा था। जब उसे रुपये नहीं दिए गए, तो उसने गाली-गलौज की। जान से मारने की नियत से हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे चोट आई। वहीं, बीच-बचाव में आई पत्नी शांदि देवी, बेटी भारती, सरस्वती पुष्पा को गाली-गलौज कर दांत से काट दिया और सभी से मारपीट की है।
इसके बाद बुजुर्ग माता-पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। नवागढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी प्रेमसागर कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रेम सागर उर्फ गोलू कश्यप को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मारपीट कर चोट पहुंचने का जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
