बड़ा हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 5 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

2 Min Read

बड़ा हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 5 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

गुजरात:  गुजरात के डांग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। गुजरात-नासिक हाईवे पर रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इस बस में लगभग 48 यात्री सवार थे सभी यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिससे बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 48 श्रद्धालु सवार थे, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे, हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिनमें से 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 5 लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है सभी का इलाज जारी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का एक समूह 23 दिसंबर 2024 को धार्मिक यात्रा पर निकला था। यह यात्री उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में श्रद्धालु रवाना हुए थे। बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह घटना घट गई।

Share This Article