पुलवामा हमले की 6वीं बरसी पर श्रद्धांजलि दीः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला, 40 शहीद जवानों को किया याद

Anil Jatwar
1 Min Read

दीपका- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की छठी बरसी पर शुक्रवार को दीपका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपका के आजाद चौक पर आयोजित कैंडल मार्च में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया।

कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘पुलवामा के शहीद अमर रहें’ के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री तनवीर अहमद जी, जिला महासचिव भरत मिश्रा जी, जिला महासचिव बालेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपका सद्दाम हुसैन, प्रशन्ति सिंह, हर्षित देवी, भगवती यादव, अंजना जायसवाल, अभिशेख चरण, संजय जांगड़े, दुर्गेश क्षत्रिय,जावेद  अख्तर मंसूरी, अब्बू भाई, अभिशेख साहू, सनी यादव,गुलाम हुसैन, मोंटू, नाहर,त्रिमल दास, आदित्य सिंह, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article