घर लौट रहे युवक से लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर किया लूटपाट

2 Min Read

घर लौट रहे युवक से लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर किया लूटपाट

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। अकलतरा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। युवक अपने काम से घर लौट रहा था तभी रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर उससे लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित युवक के शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के पीड़ित महेंद्र साहू रात करीब 9:15 बजे अपने काम से लौट रहा था। सिंघानिया पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जब वह CCI सड़क पर पहुंचा, तब दो से तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने पहले पैसों की मांग की। महेंद्र ने अपने पास मौजूद 1500 रुपए उन्हें दे दिए। इसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से कई वार कर दिए। इस हमले में महेंद्र खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश मोबाइल छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह घायल महेंद्र ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article