कोरबा में ओवरटेक के चक्कर में बड़ा हादसा, बाइक सवार तीन लोग घायल, देखें हादसे का लाइव वीडियो…. 

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के प्रेम नगर चौक में तेज रफ्तार और ओवरटेक की लापरवाही एक गंभीर सड़क हादसे का कारण बन गई। शनिवार को दो बाइकें एक ही दिशा में जा रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने ओवरटेक करने की कोशिश की और दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक सड़क पर फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक तेज रफ्तार में दूसरी को ओवरटेक करने की कोशिश करता है, तभी दोनों वाहन असंतुलित होकर टकरा जाते हैं और सवार दूर जाकर गिरते हैं।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों बाइक कोरबा से दर्री की ओर जा रही थीं। एक बाइक पर एक युवक था, जबकि दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बाइक टकरा गईं और युवक फेंका गए। बाइक की स्पीड इतनी थी कि वे लोग लगभग 15 फीट दूर जा गिरे। इनमें एक युवक सिर के बल सड़क पर घसीटता चला गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां से एक तेज रफ्तार यात्री बस भी गुजर रही थी। टक्कर के बाद गिरे युवक बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यदि वे बस से टकरा जाते, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे में सभी घायल दर्री इलाके के रहने वाले हैं।

यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी देता है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और हेलमेट की अनदेखी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। सड़क पर सावधानी और सुरक्षा के नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचने का सबसे बेहतर तरीका है।

देखें हादसे का लाइव वीडियो….

https://www.instagram.com/reel/DM1931coyIX/?igsh=MW9lNGM0ZHFzaHZqMw==

Share This Article