नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने खड़ी पिकअप को मारी ठोकर, कार में तीन लोग थे सवार, कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:    कोरबा में एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना सोमवार को सुभाष ब्लॉक स्थित पोस्ट ऑफिस के पास हुई। कार चालक नशे में धुत था, जो इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवारों को गंभीर चोटे नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर थाने ले जाया गया, जहां कार में भीषण आग लग गई।

हादसे का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

https://www.instagram.com/reel/DM93ZM9yipr/?igsh=MXM3aW03dGhic3phZA==

यह पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक (CG 04 QE 4323) निहारिका घंटाघर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। SECL डाकघर के पास कार ने खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के आगे कॉलोनी के दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मानिकपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस वाहन जब्त कर मानिकपुर चौकी लेकर पहुंचे जहां चालक के खिलाफ 185 की कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि कार को लेकर जा रहे थे इस दौरान बैक गैर लगाया गया और अचानक वाहन में आग लग गई। वहीं कार पर सवार तीन लोग कार से उतरकर नीचे उतरे और आग पर काबू पाने पास स्थित दुकान से लगभग 30 बोतल पानी लाकर इंजन पर डाला लेकिन उसके बावजूद भी धुआं निकल रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक सीसीएल कॉलोनी का रहने वाला है जिसका नाम एन एस कुमार बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

इस मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस ने अमर जायसवाल ने बताया एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची इसके बाद वाहन जब्त कर चौकी लाया गया और 185 की कार्यवाही की गई। वाहन खड़ी ही थी इस दौरान आगजनी की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

कोरबा में इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे हादसे न केवल पीड़ित परिवारों के लिए त्रासदी बनते हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी हैं।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DM93ZM9yipr/?igsh=MXM3aW03dGhic3phZA==

Share This Article