माजदा वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, मौत का लाइव वीडियो आया सामने, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में चोटिया चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को स्वराज माजदा के चालक ने रॉन्ग साइड वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी निवासी बलजोर श्याम उम्र (42 वर्ष) पिता रघुवीर सिंह अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर किसी काम से चोटिया जा रहा था। बाइक सवार चोटिया चौक को पार कर ही रहा था कि इसी बीच स्वराज माजदा क्रमांक (सीजी 04 पी 2645) के चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी साइड छोड़कर मोटर साइकिल को सीधे चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार बलजोर श्याम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसकी माजदा वाहन को भी जप्त कर लिया गया। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

https://www.instagram.com/reel/DM-Xh8wIsty/?igsh=MW5nazhsMW05OXl1bQ==

Share This Article