कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए महज 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।
यह पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। प्रार्थिया ने मानिकपुर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी धमेन्द्र साहू निवासी डीपरापारा सोसाईटी के पास, मानिकपुर के द्वारा 2 अगस्त को जबरन इसके साथ दुष्कर्म किया, घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया के लिखित आवेदन पत्र पर प्रथम दृष्टया धारा सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस द्वारा आरेापी की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, जो आरोपी घटना के बाद से फरार था जिसे मुखबीर व तकनीकि साक्ष्य एकत्र कर 72 घंटे के भीतर आरोपी सौतेले पिता धमेन्द्र कुमार साहू उर्फ धन्नु (43 वर्ष) पिता स्व. मुरित राम साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। जिसपर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
