कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा पुलिस द्वारा 1 अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2025 तक पूरे जिले में एम.व्ही . एक्ट के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले के सभी थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस ने मिलकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नज़र रखी। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालकों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जो मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे। 12 दिनों में 184 मामले दर्ज किए गए हैं
कोरबा पुलिस के द्वारा 185 एम.व्ही. एक्ट की कार्यवाही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। आगे भी जिले में ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके।
जिला कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि
▪️यातायात नियमों का पालन करें।
▪️वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें।
▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं।
▪️निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
