कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथा में अंधविश्वास के चलते विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम कुरथा निवासी मनोज कुमार धनवार (45 वर्ष, पिता लाल धनवार) ने थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ही गांव का रहने वाला जितेंद्र सारथी (35 वर्ष, पिता रमाशंकर सारथी) आए दिन उन पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता है और जान से मारने की धमकी देता है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सारथी के खिलाफ धारा 4, टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के तहत अपराध कायम किया। जांच के उपरांत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समाज में जादूटोना जैसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास के आधार पर किसी को प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है, और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत न कर सके।
