कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी एस. के. शर्मा के बंद घर में चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से चोरी की कार बरामद की गई है।
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। 17 अगस्त प्रार्थी वरुण 34 वर्ष, (निवासी एमआईजी-54, आरपी नगर फेस-2 निहारिका) ने थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके पड़ोसी सतीश शर्मा (जो 20 दिन से मद्रास गए हुए थे) के मकान का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था एवं मकान के पोर्च में खड़ी बलेनो कार क्रमांक CG 12 BG 5810 (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) चोरी हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दो टीम गठित कर, एक टीम CCTV चेक करने व दूसरी टीम पुराने अपराधियो की पता तलाश पुछताछ करने लगाया गया। पुछताछ के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त मिली कि बुधवारी निवासी सत्यप्रकाश महंत व योगेश साहू अपने साथियों करण उर्फ दादू व अन्य के साथ चोरी किये होंगे देर रात में सभी मोटरसाइकिल मे बिना लाईट जलाये कॉलोनी मे घुम रहे थे।
प्राप्त सूचना पर संदिग्धों की तलाश की गई। सत्यप्रकाश और योगेश मिले जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सूने मकान का ताला तोड़कर कार मे कार की चाबी होने से कार चोरी करना तथा कार को दर्री लाल मैदान में छिपाना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी की गई बलेनो कार (CG 12 BG 5810) बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 331(4), 305(ए) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। चोरी की घटना में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
गिरफ्तार आरोपी –
- सत्यप्रकाश, पिता गेंददास महंत, उम्र 19 वर्ष निवासी– बुधवारी, जैन मंदिर के पीछे (केवटा समाज भवन के पीछे), थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा।
- योगेश साहू, पिता सोनसाय साहू, उम्र 20 वर्ष निवासी– बुधवारी, थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा।
