कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: 16 अगस्त की रात प्रार्थी चन्द्रभवन यादव अपने दोस्तों दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह के साथ स्कूटी (क्रमांक CG 12 BQ 4524) से पेट्रोल लेने पॉलीटेक्निक कॉलेज रूमगड़ा स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। रास्ते में हवाई पट्टी गुप्ता होटल मोड़ के पास 3 मोटरसायकल में सवार लगभग 7 से 8 अज्ञात युवकों ने प्रार्थी व उसके साथी को रोककर नगदी व मोबाइल लूटे।
7-8 आरोपीयो ने प्रार्थी व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की, जिससे चन्द्रभवन यादव, दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह को चोटें आईं। लुटेरों द्वारा प्रार्थी से 1500, सरवन सिंह से मोबाइल रेडमी 9 प्राइम व 1200, तथा दिलबोध यादव से 3000 रुपये नगद लूट कर ले गया। घटना मारपीट के दौरान एक हमलावर का चेहरा कपड़ा गिरने से खुला, जिसे पीड़ितों ने पहचान लिया कि वह दीपक मरावी निवासी प्रगतिनगर दर्री का रहने वाला है।
घटना की रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बालकोनगर पुलिस की तीन टीम बनाकर धारा 310(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपीयो की पतातलाश में आरोपी दीपक मरावी मिला जिसे हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया, आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया जहां आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक CG 12 BN 8392 तथा 700 रुपये नगद जब्त किया गया। आरोपी दीपक मरावी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरोपी का नाम-
1)दीपक मरावी पिता दिनेश कुमार मरावी उम्र 26 वर्ष
निवासी – 03 नंबर गेट, प्रगतिनगर दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा।
