कोरबा: 2 ट्रकों की जोरदार टक्कर, घंटों तक केबिन में फंसा रहा चालक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो….

2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र की है। सोमवार देर रात यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक कोरबा से कुसमुंडा खदान कोयला लोड के लिए जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक कुसमुंडा से गिट्टी लेकर कोरबा की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। एक ट्रक का ड्राइवर किसी तरह बाहर निकलने में समर्थ रहा, लेकिन दूसरा ड्राइवर केबिन में फंस रह गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विभव तिवारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर से केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। वहीं दोनों घायल ड्राइवर को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया और धीरे-धीरे यातायात को बहाल कराया। साथ ही ट्रक मालिक को भी घटनाक्रम की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाना और तेज रफ्तार इन हादसों के मुख्य कारण हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें –

https://www.instagram.com/reel/DNiQzWlyDmL/?igsh=MTM2eXF6c2o2eDl3eQ==

Share This Article