कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना, प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर विवाहित महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर नाले में फेंका शव

4 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहित महिला के पूर्व प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल ले गए और जंगल में पहले तीनों लोगों ने एक-एक कर दरिंदगी से महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब विवाहित महिला ने उनके कारनामे को उजागर करने की बात कही तो यह बात प्रेमी और उसके साथियों को नागवार गुजरी और उन्होंने विवाहित महिला की हत्या कर लाश बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। महिला की गुमशुदगी दर्ज के बाद मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने प्रेमी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

प्रार्थी समयलाल राजवाड़े निवासी लालपुर के द्वारा 1 अगस्त को चौकी कोरबी में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी पत्नी सविता राजवाड़े उम्र (35 साल) 28 जुलाई को सुबह 10 बजे करीबन चावल शक्कर चना लेने के लिए सोसायटी गई थी, इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। आखिरकार उन्होंने महिला के लापता हो जाने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम के साथ महिला की तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिल रही थी। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। चौकी प्रभारी ने आला अफसरों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जांच के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा पसान थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में श्री जोगी ने जांच पड़ताल तेज कर दी। जब टीम ने महिला को अंतिम बार देखे जाने के संबंध में जानकारी एकत्रित की तो चौकाने वाली बातें सामने आई। इस जानकारी के आधार पर टीम ने लालपुर में रहने वाले उमेंद्र प्रसाद बिंझिया 45 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जहां मामले का खुलासा हो गया।

दरअसल महिला राशन सामान लेने लेने गई थी। जिसके बाद महिला ने मोबाइल से अपने पूर्व परिचित उमेंद्र को फोन कर बुलाया घर छोड़ने के लिए, तो मृतिका का उमेंद्र बिंजिया ने अपने एक अन्य साथी संतराम को मोटरसाइकिल में साथ लेकर आया मृतिका सविता को अपने मोटरसाइकिल में बैठा कर लालपुर से आगे जंगल में ले गया एवं उनके साथ एक अन्य साथी गुलाब सिंह के साथ सामूहिक अनाचार किया, मृतिका द्वारा थाना रिपोर्ट करने की बात करने पर उसी के गमछा से उसका गला दबाकर हत्या कर दिए एवं लाश को बोरी में भरकर टेंगरा पानी नाला में ले जाकर कर फेंक दिए।

आरोपी उमेंद्र बिंदिया के द्वारा बताए अनुसार मौका स्थल रवाना होकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें नाला में करीब 50 मीटर की दूरी तक फैले मानव कंकाल को बरामद किया गया एवं मानव कंकाल के पास ही कपड़ा बरामद हुआ जिसको मृतिका की लड़की एवं उसके पति ने सविता राजवाड़े का होना बताया गया। आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 103 (1), 70, 238, 3, (5) bns के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-
(1) उमेंद्र प्रसाद बिंझीया पिता श्री राम बिझिया उम्र 45 साल निवासी लालपुर दूसरा।
(2)संतराम उर्फ छोटू बिनझिया पिता स्वयंवर उम्र 28 साल निवासी लालपुर।

Share This Article