आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही जारी, 4 आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले 24 घंटों में थाना कटघोरा, उरगा, दीपका एवं पाली क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए कुल 165 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 16,640 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में कुल 4 मामले पंजीबद्ध किए गए व 4 आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1 . सुंद देवांगण, पता – चिह्रभाठा चूड़ीकला, थाना कटघोरा (जप्त 55 लीटर कच्ची शराब)

2. समारू यादव, पिता – विदेशी यादव, पता – सिल्ली, थाना पाली (जप्त 4 लीटर कच्ची महुआ शराब)

3. पप्पू कुमार चौहान, पिता – स्व. टेकराम, पता – साजापाली, थाना उरगा (जप्त 97 लीटर , कच्ची महुआ शराब)

4. प्रीति मरकाम, पिता – शिवबाल मरकाम, पता – सिकरी खुर्द, थाना दीपका (जप्त 9 लीटर कच्ची महुआ शराब)

Share This Article