कोरबा/हरदीबाजार: कोरबा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने शा.ग्रा.भा. महाविद्यालय हरदी बाजार के अस्थाई भवन में पुराने भवन से निकले लोहा, टीन, दरवाजा खिड़की जैसे अनेकों कबाड़ कॉलेज परिसर के अंदर डंप कर रखा गया हैं जो कि विद्या के मंदिर में शोभा नहीं देता और छात्रों को जहरीले जीव जंतु से भी डर बना हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो खदान में नियोजित प्राईवेट कंपनी का आफिस हो, मनमोहन ने यह भी कहा कि आखिर छात्रों से क्या दुश्मनी है हरदीबाजार कॉलेज के छात्र/छात्राएं उमस भरी गर्मी से परेशान हैं और बस स्टैंड से कालेज तक दो किलोमीटर पैदल आने जाने की परेशानी है।

दूसरी ओर उत्तर पुस्तिका की जांच में लापरवाही अखीर क्यों कर रहे है, यहां अध्ययनरत छात्रों के साथ शोषण ? मनमोहन ने यह भी कहा कि कॉलेज में पढ़ाई चालू हो गया है मगर व्यवस्थित अभी तक नहीं हुआ है ऐसे में छात्रों की पढाई पर व्यापक असर पड़ेगा। कलेक्टर महोदय से निवेदन करते पत्र लिखा है कि जल्द कबाड़ को कही दूसरे जगह रखा जाए ताकि ज्ञान का मंदिर, मंदिर जैसा लगे और साफ सुथरा व सुरक्षित भी रहे।
