कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में लगातार अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम हरनमूडी पोड़ी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है। मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम हरनमूडी में अवैध शराब पर छापा मारकर आरोपी 1. कमला बाई सोरठे उम्र 52 साल, पति शिवराज सोरठे तथा हरीचंद्र यादव उम्र 50 साल, पिता बैशाखू यादव, साकिन टिकरीपारा हरनमूडी थाना पाली से कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पोडी में अवैध शराब रेड कर आरोपी जानू बाई पति स्व. शिव कुमार यादव उम्र 33 साल साकिन पोडी कुम्हारपारा तथा साजन साहू ऊर्फ छोटू पिता तेरस राम साहू उम्र 28 साल साकिन सालिहाभांठा थाना पाली, के कब्जे से कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।
ग्राम केराझरिया में अवैध शराब रेड कर आरोपी महिपाल यादव पिता दुलार यादव उम्र 60 साल साकिन केराझरिया थाना पाली, पंचराम यादव पिता स्व. मुकुंद राम यादव उम्र 62 साल साकिन केराझरिया थाना पाली, दिनेश प्रसाद जयसवाल पिता कल्लूराम जायसवाल उम्र 41 साल साकिन केराझरिया, के कब्जे से कुल 39 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में कुल 114 लीटर शराब जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
