खननबाग का राजा 2025: खननबाग का राजा के ठाठ! पहली झलक देखकर आप हो जाएंगे भावविभोर, इस साल बप्पा की सजावट में क्या है खास?

Anil Jatwar
3 Min Read

दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: Khananbagh ka Raja 2025 First Look Photo: खननबाग का राजा का पहला स्वरूप सबसे सामने आ गया है। खननबाग का राजा, खननबाग सेवा समिति ने इस दर्शन का आयोजन किया है। भक्त राजा की शाही भव्यता से अभिभूत हैं। दीपका नगर गणेशोत्सव के अगले 9 दिन उत्साह से भरे रहेंगे।

इस साल के स्वरूप की पहली झलक
कोयलांचल क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय और श्रद्धेय गणपति ‘खननबाग का राजा’ के इस साल के स्वरूप की पहली झलक बुधवार 27 अगस्त को भक्तों के सामने “टीम चरक धर्म संवाहक” के महाआरती के दौरान प्रस्तुत की गई। जैसे ही बप्पा के दर्शन समारोह की शुरुआत हुई, भक्तों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था।

गणपति बप्पा मोरया
गणेश भक्तों ने जैसे ही इस रूप को देखा, पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस बार के स्वरूप में क्या है खास?
इस बार खननबाग के राजा का रूप अत्यंत मनमोहक और दिव्य नजर आ रहा है। बप्पा के हाथ में शंख, सिर पर आकर्षक मुकुट और बैंगनी रंग की धोती ने इस साल की प्रतिमा को खास बना दिया है।

कहां विराजमान हैं खननबाग के राजा ?
दरअसल खननबाग का राजा, गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान,
छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा स्थित दीपका में स्थापित सार्वजनिक गणेश प्रतिमा है।

9 दिनों तक भक्तों को दर्शन
यह प्रतिमा 9 दिनों तक भक्तों को दर्शन देगी। उसके बाद प्रतिमा अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित कर दी जाती है।

तीसरे साल में गणेशोत्सव
गेवरा दीपका के प्रसिद्ध खननबाग के राजा, खननबाग सेवा समिति ने इस साल अपने तीसरे वर्ष के गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत कर दी है जो कि उस क्षेत्र की सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव बताया जा रहा है

थीम ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
हर साल की तरह इस बार भी खननबाग सेवा समिति ने भक्तों को बाप्पा की पहली झलक देकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस बार की थीम और व्यवस्था ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सबसे पहले बाप्पा के दर्शन
खननबाग सेवा समिति ने कहा कि यह खननबाग के राजा का तीसरा वर्ष है। आज हमने पूरे नगरवासियों को सबसे पहले बाप्पा के दर्शन कराए हैं। इस बार की मूर्ति में भक्ति और आस्था का अनोखा भाव देखने को मिल रहा है, जो श्रद्धालुओं में विशेष ऊर्जा और श्रद्धा का संचार कर रहा है।

बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़
हर साल सैकड़ों श्रद्धालु खननबाग के राजा के दर्शन के लिए गेवरा स्टेडियम आते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन खननबाग समिति ने भीड़ प्रबंधन और सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Share This Article