कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: श्री विघ्नहर्ता उत्सव समिति ने पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। इस महोत्सव में सुबह शाम दोनों समय भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना यजमानों द्वारा कराई जाती है और तरह-तरह के भोग भगवान गणेश जी को लगाए जाते हैं। यहां गणेशोत्सव में रोजाना बच्चों से लेकर बड़े लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।
समिति के संयोजक सोमू अग्रवाल, ओम साहू, मयंक देशमुख, नितेश केवट, आदित्य ओझा, बप्पी, तारकेश निराला, प्रियांशु पटेल, राज महंत, तरुण गोस्वामी, संतोष तिवारी, अमन नायर, कपिल दास महंत द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

