तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की हुई दर्दनाक मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र के ग्राम उचलेंगा निवासी कलेश्वर बिंझवार (22 वर्ष) पिता परसराम बिंझवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कलेश्वर शनिवार सुबह अपने मोटरसाइकिल क्रमांक (सीजी12 BC 7502) से किसी काम से मोरगा आया हुआ था। काम निपटाकर वह दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में उसकी बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ते ही वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Share This Article