कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने हमेशा छात्रों के मुद्दों को शासन प्रशासन को अवगत करते रहता है वहीं शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदी बाजार का कॉलेज के आंगन में पड़े पुराने भवन के कबाड़ को हटाने के लिए अनेकों बार कलेक्टर महोदय को पत्र लिखा मगर आज तक एक भी कबाड़ नहीं हटने से प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कॉलेज ज्ञान का मंदिर है और मंदिर में कबाड़ या गंदगी शोभा नहीं देता, मनमोहन ने पुनः शासन प्रशासन के ऊपर सवाल उठाया है आखिर क्यों हरदी बाजार कॉलेज के छात्रों की मांगे पूरी नहीं की जा रही। 2021 से बस का मांग कर रहे मगर कॉलेज की एक बहन खो दिए, पेपर में धांधली, कॉलेज को किसी कंपनी के कार्यालय जैसे कंटेनर बना दिए ओ भी बीच में कबाड़।
मनमोहन ने कहा है कि किसी जिम्मेदार अधिकारी कॉलेज आए और कंटेनर के किसी कक्षा में 30 मिनट बैठे और बताए कि छात्र/ छात्राएं कैसे बैठते है, और तो राठौर ने यह भी बताया कि कॉलेज में छात्रों के पीने के लिए भी पानी नहीं है रोज 6 किलोमीटर पैदल चलना भीषण गर्मी में रहना और पानी की समस्या समझ नहीं आया। शासन प्रशासन क्या कर रहे और क्या चाहते है राठौर ने मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री को बहुत उम्मीद के साथ पत्र लिखा है।
