दीपका प्रगति नगर के वार्ड क्रमांक- 12 में 3.68 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक फिक्सिंग कार्य का हुआ शुभारंभ

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   नगर पालिका परिषद दीपका के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 12 में लगभग 3 लाख 68 हजार रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक फिक्सिंग कार्य का भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया गया। इस कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को गड्ढों और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अविनाश कुमार यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद कमलेश जयसवाल, आकाश साहू, नगर पालिका अभियंता विद्यानंद यादव, राजेंद्र साहू, मृत्युंजय चौबे, राधेश्याम सिंह, रोहित राठौर, ओम प्रजापति, भजो राम, खगेश बरेट, अंश जयसवाल, संतोषी साहू, शिवकुमारी रजवाड़े और सोनाली यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि नगर की स्वच्छता और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ऐसे विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं, वार्ड पार्षद अविनाश कुमार यादव ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर स्वीकृत की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नगर के विकास कार्यों में सहयोग दें और स्वच्छ एवं सुंदर वार्ड के निर्माण में भागीदार बनें।

Share This Article